दूसरी शादी भी असफल रहने के बाद अब नहीं करना चाहती शादी, बेटियों की अकेले कर रही परवरिश

टीवी के फेमस शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'क़ुबूल है' में नज़र आईं जानी मानी टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना इन दिनों अकेले अपनी दो बेटियों की परवरिश कर रही हैं। क्योंकि पिछले साल उन्होंने अपने दूसरे पति से भी तलाक ले लिया है।

आपको बता दें कि चाहत जब केवल 16 साल की ही थीं तभी से वो अपने पहले पति भरत नरसिंघानी के साथ रिलेशनशिप में थीं, और वर्ष 2006 में दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन शादी के सात महीने बाद ही चाहत ने अपने पति को शारीरिक तथा मानसिक हिंसा का दोशी बता कर उनसे डाइवोर्स ले लिया।


उसके बाद फरवरी 2013 में उन्होंने जाने माने बॉलीवुड राइटर शाहरुख मिर्ज़ा के बेटे फरहान मिर्ज़ा से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटीयाँ ज़ोहरा, और अमायरा हैं। लेकिन इस बार भी उनकी शादी सफल नहीं हो पाई, क्योंकि उनके अनुसार फरहान उनपर शक करता था, और उन्हें मानसिक तथा शारीरिक तौर पर टार्चर करता था। वो उनके शो के सेट पर पहुंच कर भी उन्हें बातें सुनाता था।

 इसीलिए उन्होंने पिछले साल उससे भी तलाक ले लिया, और अब वो दोबारा कभी शादी नहीं करना चाहतीं। कल चाहत मुंबई में अपनी दोनों बेटियों के साथ नज़र आईं, और उन्हेँ देखकर ऐसा लग रहा है कि अब वो अपनी बेटियों के संग हंसी खुशी जीवन बिता रही हैं।

Comments